ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले राजद नेता को मारी गोली, फायरिंग में सहयोगी की मौत

KHAGARIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां कुछ बदमाशों ने सुबह सवेरे राजद नेता और उनके सहयोगी को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद जहां सहयोगी की घटनास्थल पर

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले राजद नेता को मारी गोली, फायरिंग में सहयोगी की मौत
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां कुछ बदमाशों ने सुबह सवेरे राजद नेता और उनके सहयोगी को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद जहां सहयोगी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं राजद नेता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मामला पसराहा थाना इलाके के हरिजन टोला का बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात बदमाशों ने पंचायत चुनाव को लेकर आपसी रंजिश में राजद नेता और उनके सहयोगी को गोली मार दी जिसमें नृपेंद्र सिंह नाम के शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं राजद नेता साकेत सिंह गुड्डू गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. जख्मी राजद नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


इधर मामले की सूचना मिलते ही गोगरी DSP घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स