ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

पकड़े गए घूसखोर मुखिया जी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

MOTIHARI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर मोतिहारी से है। जहां घूसखोर मुखिया की गिरफ्तारी हुई है।विजिलेंस की टीम ने मुखिया जी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।<img src="https://res.c

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MOTIHARI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर मोतिहारी से है। जहां घूसखोर मुखिया की गिरफ्तारी हुई है।विजिलेंस की टीम ने मुखिया जी को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए घूसखोर मुखिया जी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

मोतिहारी सदर प्रखण्ड के टिकुलिया पंचायत के मुखिया कामेश्वर कुमार को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने मुखिया को 3 लाख 83 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने सदर प्रखंड कार्यालय गोदाम के पास से मुखिया को घूस लेते गिरफ्तार किया है।


मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी जल-नल योजना में घूस लेते हुए मुखिया जी को निगरानी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मोतिहारी प्रखंड के टिकुलिया पंचायत के मुखिया कामेश्वर मुखिया वार्ड सदस्य से डेढ लाख रुपये घूस ले रहे थे। टिकुलिया गांव के वार्ड सदस्य ने जल-नल योजना के 20 लाख रुपये से गांव घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाईप लाइन बिछाया। जिसके भुगतान के लिए मुखिया ने तीन लाख रुपये बतौर घूस की मांग की थी।

पकड़े गए घूसखोर मुखिया जी, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

आज मोतिहारी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ के आवास के समीप वार्ड सदस्य उपेन्द्र सहनी से पहले किस्त में डेढ लाख रुपये का भुगतान ले रहे थे। तभी निगरानी की टीम नें रंगेहाथ रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। कामेश्वर मुखिया की गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उन्हें मुफ्फसिल थाना लायी जहां अधिकारियों ने कागजी खानापूर्ति करने के बाद अपने साथ पटना ले गयी है। निगरानी के डीएसपी सर्वेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता