ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

पैसे की लालच में पत्नी का कातिल बना शराबी पति, फंदे से गला घोंटकर की हत्या

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक पति ने पैसे की लालच में आकर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव की है. म

पैसे की लालच में पत्नी का कातिल बना शराबी पति, फंदे से गला घोंटकर की हत्या
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक पति ने पैसे की लालच में आकर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव की है. मृतका की पहचान मुसहरी निवासी नवीन राय के पत्नी नविता कुमारी के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव निवासी उदय शंकर महतो और तेघड़ा थाना क्षेत्र के मुसहरी के रहने वाले शंकर राय के पुत्र नवीन राय के साथ 2008 में बड़ी धूमधाम से दोनों का शादी किया था. शादी के बाद से ही नवीन शराब पीकर नविता के साथ गाली गलौज और मारपीट करता था और बार-बार नविता से पैसे की मांग करता था. मृतका के भाई मनीष कुमार ने बताया कि शादी के बाद बहुत दिनों तक दोनों में ठीक-ठाक संबंध बना रहा. पिछले कई वर्षों से दोनों में पैसे को लेकर विवाद शुरू हो गया. 


पैसा को लेकर नवीन बार-बार नविता के साथ मारपीट करता था. इसको लेकर कई बार उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन नवीन राय नहीं माना और शराब पीकर घर में अक्सर नविता के साथ गाली गलौज करता था. घटना के दिन भी दोनों पति पत्नी में फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी से नाराज होकर पति ने गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतका की दो बेटियां हैं. एक 4 साल और दूसरी 12 साल की है. मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के मंझौल में नवीन राय बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क के रूप में कार्यरत है. 


वहीं तेघड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि मुसहरी गांव में एक लड़की का उसके घर से शव को बरामद किया गया है. लड़की के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पति के द्वारा पैसे के लिए गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी गई है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद पति समेत सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता