ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

पैसे के लिए दोस्त बना कातिल, हथियार के साथ गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय में धीरज हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। 20 अगस्त की रात हुई इस वारदात में शामिल एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना खोदाबंदपुर थाना

पैसे के लिए दोस्त बना कातिल, हथियार के साथ गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में धीरज हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। 20 अगस्त की रात हुई इस वारदात में शामिल एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के चकवानाथ पोखर के पास की थी जहां चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी धीरज कुमार की उसके दोस्तों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में कुल पांच बदमाश शामिल थे लेकिन पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी सतीश पासवान को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या करने के बाद मंझौल डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान मुख्य आरोपी को हत्या में प्रयोग किया हुआ हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का युवक था। मृतक का सतीश पासवान के यहां करीब डेढ़ लाख रुपया बकाया था जिसकी वह बार-बार मांग रहा था। इसी वजह से सतीश पासवान अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश कर उसे घर से बुलाया और फिर उसकी पोखर के पास गोली मार कर हत्या कर दी । इस घटना में चार अन्य बदमाश शामिल थे जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पैसे के लिए दोस्त बना कातिल, हथियार के साथ गिरफ्तार


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता