ब्रेकिंग
पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल

बिहार : पैसे और प्रॉपर्टी के लिए हैवान बना बेटा, बाप के पेट में चाकू घोंपकर भागा

BHOJPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए

बिहार : पैसे और प्रॉपर्टी के लिए हैवान बना बेटा, बाप के पेट में चाकू घोंपकर भागा
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. 


घटना जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव की है. घटना की जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि उनका बेटा अक्सर दोनों पति-पत्नी से जबरन संपत्ति लिखने को कहता था. साथ ही शराब पीने के लिए हर दिन पैसा मांगता था. पैसा नहीं देने पर घर में मारपीट भी करता और उन्हें जान से मारने की धमकी देता था. आज सुबह भी वह जख्मी पिता सुंदर सिंह से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था और संपत्ति अपने नाम पर लिखने के लिए कह रहा था. 


पिता ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो दोनों बाप-बेटे के बीच बहस हुई. देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई. जिसके बाद बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता को पेट में चाकू मार दी. चाकू लगने से बुजुर्ग की पिता आंत बाहर आ गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता