ब्रेकिंग
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्ट

पैक्स अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

GOPALGANJ : इन्दरवा अब्दुल्लाह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और इन्दरवा अब्दुलाह कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी से पहले उनके घर पर कुछ दबंगों ने लाठी डंडो

पैक्स अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इन्दरवा अब्दुल्लाह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और इन्दरवा अब्दुलाह कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी से पहले उनके घर पर कुछ दबंगों ने लाठी डंडों से हमला भी किया. हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन पैक्स अध्यक्ष इमामुल हक़ ने इस मामले में नगर थाना में 6 लोगों के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज की है. 


मामला नगर थाना के इंदरवा बैरम गांव का है. पीड़ित पैक्स अध्यक्ष इमामुल हक के मुताबिक वे बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी गांव के ही आधा दर्जन हथियार बंद लोगों ने जान से मारने की नियत से उनके ऊपर हमला कर दिया. हालांकि वे किसी तरह भाग कर जान बचाकर घर पहुंचे. यहां भी दबंगों ने उनके घर के सामने खड़ा होकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली. 


घर पर CCTV में कुछ लोगों को हाथ में लाठी लेकर दौड़ते हुए देखा जा सकता है. बहरहाल घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पैक्स अध्यक्ष ने पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी रंजिश को लेकर विवाद होने की वजह बताई है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता