ब्रेकिंग
नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार

बिहार : पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, जबरदस्ती कमरे में बंदकर किया बलात्कार

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. दुष्कर्म की घटना के

बिहार : पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, जबरदस्ती कमरे में बंदकर किया बलात्कार
First Bihar
2 मिनट

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. दुष्कर्म की घटना के बाद बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची का इलाज चल रहा है.


घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गढ़िया गांव के वार्ड संख्या 12 की है. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची घर के बगल में ही गली में लगे चापाकल में घर के बर्तनों को धो रही थी. बर्तन धोने के बाद जैसे ही घर आने वाली थी कि पड़ोस के ही गली में पहले से घात लगाए 35 साल के युवक दिलीप कुमार यादव ने बच्ची को जबरन उठा लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची द्वारा चिल्लाने और रोने पर युवक भाग खड़ा हुआ. 


घटना के समय पीड़िता के पिता घर में नहीं थे. वह दूध लाने के लिए घर से दूर गए हुए था. घटना के समय बच्ची की स्थिति काफी नाजुक थी. हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन पीड़िता को लेकर फारबिसगंज अनुमण्डलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर ने बच्ची को देखते ही उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जिसके बाद अनुमण्डलीय अस्पताल के बगल के ही एक निजी अस्पताल में बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 


मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो फारबिसगंज थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची और उसके परिजनों का फर्द बयान लिया. फारबिसगंज थाना से सब इंसपेक्टर मीरा कुमारी और कारे पासवान अस्पताल पहुंचे और पीड़िता सहित उनके परिजनों से बयान लिया और जांच में जुट गई है. 

टैग्स