ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ऑन आर्मी ड्यूटी लिखी कंटेनर से भारी मात्रा में हो रही थी शराब की तस्करी, सहरसा में होना था डिलीवरी

SUPAUL : सूबे में शराबबंदी और लॉकडाउन के बाद भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं. हर दिन भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है. ताजा मामला सुपौल का है, जहां उत्पाद विभाग ने ने बड़ी कार्रवाई करते

ऑन आर्मी ड्यूटी लिखी कंटेनर से भारी मात्रा में हो रही थी शराब की तस्करी, सहरसा में होना था डिलीवरी
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : सूबे में शराबबंदी और लॉकडाउन के बाद भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं. हर दिन भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है. ताजा मामला सुपौल का है, जहां उत्पाद विभाग ने ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रूपए मूल्य की विदेशी शराब ऑन आर्मी ड्यूटी लिखी  एक कंटेनर से जब्त की है.

उत्पाद विभाग ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है. जब्त ट्रक से 300 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है जो सहरसा में डिलीवरी देना था.  उत्पाद विभाग के अधीक्षक  ने बताया कि उक्त शराब सिलीगुड़ी से लाई जा रही थी. जिसके लिये हरियाणा नंबर की ट्रक का उपयोग हुआ. 25 अगस्त को सिलीगुड़ी से चली शराब का सहरसा में डिलीवरी होना था लेकिन किशनपुर के पास उत्पाद विभाग ने जब इस ट्रक का पीछा किया,  तो ट्रक ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा.  करीब 8 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उत्पाद विभाग ने चैन सिंह पट्टी के पास ट्रक को जब्त कर लिया.

जिसमें करीब 300 पेटी विदेशी शराब है और इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपैये के करीब है. दरअसल शराब बंदी के बाद जिले में शराब तस्करों के द्वारा लगातार विदेशी शराब की तस्करी हरियाणा और बंगाल से होती है. लेकिन अब तक उत्पाद विभाग और पुलिस इसके सरगना तक पहुचने में सफल नही हुई.जिसकी वजह से ये धंधा लगातार बढ़ते जा रहा है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता