ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

नीतीश के नालंदा में शहीदों का अपमान! उपद्रवियों ने कारगिल पार्क में शहीद स्मारक को तोड़ा

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में शरारती तत्वों की करतूत सामने आई है। उपद्रवियों ने बिहारशरीफ स्थित कारगिल पार्क में शहीद स्मारक में तोड़फोड़ की है। इस दौरान

नीतीश के नालंदा में शहीदों का अपमान! उपद्रवियों ने कारगिल पार्क में शहीद स्मारक को तोड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में शरारती तत्वों की करतूत सामने आई है। उपद्रवियों ने बिहारशरीफ स्थित कारगिल पार्क में शहीद स्मारक में तोड़फोड़ की है। इस दौरान पार्क में लगाए गए पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन की जा रही है।


दरअसल, कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जवानों की याद में नालंदा के बिहारशरीफ में कारगिल पार्क बनाया गया था। पार्क में शहीदों के शहादत को याद करने के लिए अमर जवान का प्रतिक स्थापित किया गया था। सोमवार की देर रात शरारती तत्वों ने शहीद स्मारक को नुकसान पहुंचाया है। यहां लगे पेड़ पौधों को काट कर बर्बाद कर दिया गया  है और शहीद स्मारक में तोड़फोड़ की गई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहारशरीफ के एसडीओ अभिषेख पलासिया और सदर डीएसपी नुरुल हक़ समेत दीपनगर और लहेरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच की जा रही है। एसडीओ ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि घटनास्थल से दीपनगर थाना की दूरी महज सौ मिटर है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता