ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

नीतीश के नालंदा में अपराधियों के हौसले बुलंद! जिला परिषद सदस्य और उसके पति पर किया जानलेवा हमला, चुनावी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

NALANDA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है,

नीतीश के नालंदा में अपराधियों के हौसले बुलंद! जिला परिषद सदस्य और उसके पति पर किया जानलेवा हमला, चुनावी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने जिला परिषद सदस्य और उसके पति पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में दोनों की जान बाल-बाल बची है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के तियारी गांव की है।


बताया जा रहा है कि नूरसराय दक्षिणी की जिला परिषद सदस्य प्रीति देवी अपने पति रोहित कुमार उर्फ कमलेश चौहान और टिंकू चौहान के साथ तियारी गांव में एक छठी समारोह में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने जिला पार्षद प्रीति देवी के साथ बदसलूकी की। जब जिला पार्षद के पति और उसके सहयोगी ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। 


इस दौरान धारदार हथियार से जिला पार्षद पति और उनके सहयोगी पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया। बदमाशों ने फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया। किसी तरह से जिला पार्षद, उनके पति वहां से जान बचाकर भागे। इस दौरान उनकी गाड़ी पर रोड़ेबाजी भी की गई। 


घायल जिला पार्षद पति और उनके सहयोगी को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रोहित कुमार ने बताया कि उनके ड्राइवर के घर मे छठी समारोह था, उसी में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान एक बाइक और कार पर सवार लोगों ने बीच रास्ते मे रोक कर गाली गलौज की और विरोध करने पर धारदार हथियार से वार कर जख़्मी कर दिया। चुनावी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता