ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

नीतीश के गृह जिले में तेजस्वी के नेता की दबंगई, मजदूरी मांगने पर पुरे परिवार को पीटा और चलाई गोलियां

NALANDA : बिहार में यह अक्सर सुनने को मिलता है कि लोग अपनी रसूख दिखाने के लिए सरेआम हथियार का उपयोग करते हैं। हालांकि, बिना कोई ठोस वजह इसके उपयोग पर सख्त मनाही। लेकिन, इसके बाद ही

नीतीश के गृह जिले में तेजस्वी के नेता की दबंगई, मजदूरी मांगने पर पुरे परिवार को पीटा और चलाई गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में यह अक्सर सुनने को मिलता है कि लोग अपनी रसूख दिखाने के लिए सरेआम हथियार का उपयोग करते हैं। हालांकि, बिना कोई ठोस वजह इसके उपयोग पर सख्त मनाही। लेकिन, इसके बाद ही लोगों द्वारा नियमों का उलंघन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से निकल कर सामने आया है। यहां एक मजदूर द्वारा अपनी मजदूरी मांगने पर पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। 


दरअसल,बिहारशरीफ के गढ़पर मोहल्ले में पूर्व वार्ड पार्षद की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर  ने आरोप लगाया है कि, वह पूर्व वार्ड पार्षद दिवाकर सिंह के यहां काम करता था और अब मजदूरी देने का समय आया और उनसे पूर्व वार्ड पार्षद पैसा मांगा तो पहले तो मजदूर के पूरे परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और बाद में गोली चलाई जिसका छीटा दो बच्चों को लग गया। जिसे इलाज के लिए बिहार से सदर अस्पताल लाया गया है।


वहीं, संतोष कुमार ने बताया कि पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद नेता के यहाँ गौ पालक के रूप में काम करता है और इसके अलावा घर का भी सारा काम करता है। इस दौरान इसका 20 हजार बकाया हो गया था। जिसे मांगने के बाद पहले तो मजदूर घर में ताला मार दिया गया। इसको लेकर जा वह जब पूछने गए तो इसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने के लिए पूरा परिवार पहुंचा तो परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना को अंजाम दिया और डराने के उद्देश्य जमीन पर दौरान गोली चलाई। जिससे दो बालक को गोली का छीटा लगा है। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुची है और जख्मी से घटना की जानकारी ले रही है =।बताते चले की पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद नेता की दबंगई की ये कोई पहली वारदात नही है। इसके पूर्व भी मोहल्ले के कई लोगो के साथ मारपीट और गोली चलाने का मामला बिहारशरीफ थाना में दर्ज है ।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता