ब्रेकिंग
सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, 14 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी द

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, 14 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा 14 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक, नालंदा एससी/एसटी थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अरुण पासवान ने केस को रफादफा करने के एवज में पीड़ित से 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बार-बार दबाव बनाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी से की थी। निगरानी की टीम ने मामले की जांच की तो आरोप को सही पाया।


इसके बाद निगरानी की टीम पटना से नालंदा पहुंची और रिश्वतखोर दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी दारोगा रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 14 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी दारोगा को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता