ब्रेकिंग
Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार

नेपाल से लाई जा रही 92.6 किलो गांजा की खेप जब्त, पश्चिम चंपारण में तस्कर गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण में पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने नेपाल से लाई जा रही 92.6 किलो गांजा की खेप जब्त की। कार समेत एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से लाई जा रही 92.6 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।


पुरुषोत्तमपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध वैगनआर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से कुल 92.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।


पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के निमुईया गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हालांकि जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल उन जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट