ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क

NEET पेपर लीक मामले में CBI का पहला एक्शन, पूछताछ के बाद दो आरोपियों को किया अरेस्ट

PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई ने बिहार में पहला बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई की टीम ने पूछताछ के बाद पेपर लीक कांड के दो आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर ल

NEET पेपर लीक मामले में CBI का पहला एक्शन, पूछताछ के बाद दो आरोपियों को किया अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई ने बिहार में पहला बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई की टीम ने पूछताछ के बाद पेपर लीक कांड के दो आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था और पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई ने मनीष प्रकाश और आशुतोष को पूछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई का मानना है कि दोनों की पेपर लीक में संलिप्तता है। कहा जा रहा है कि मनीष प्रकाश ने ही पटना के खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल में अभ्यर्थियों को ठहराया था और उसने ही अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र लाकर दिया था। प्ले स्कूल में चार मई की रात अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र का उत्तर रटवाया गया था।


इससे पहले कोर्ट से सात दिन की रिमांड मिलने के बाद पेपर लीक कांड के दो आरोपियों चिंटू और मुकेश को सीबीआई की टीम ने रिमांड पर ले लिया था। सीबीआई की टीम गुरुवार को पटना के बेउर जेल पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ अस्पताल ले गई, जहां मेडिकल जांच कराने के बाद सीबीआई की टीम दोनों से पूछताछ करेगी। बता दें कि इस केस को पहले बिहार की आर्थिक अपराध इकाई देख रही थी लेकिन अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।