ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त

NEET पेपर लीक मामले की जांच हुई तेज, CBI के बड़े अधिकारियों की टीम पटना पहुंची; EOU से ले रही है केस से जुड़ी हर जानकारी

PATNA: नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई ने केस को सीबीआई को सौंप दिया है। केस की जांच के लिए सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मंगलवार को पटना पहुंची और ईओयू दफ

NEET पेपर लीक मामले की जांच हुई तेज, CBI के बड़े अधिकारियों की टीम पटना पहुंची; EOU से ले रही है केस से जुड़ी हर जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई ने केस को सीबीआई को सौंप दिया है। केस की जांच के लिए सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मंगलवार को पटना पहुंची और ईओयू दफ्तर में पहुंचकर केस से जुड़ी सभी जानकारियां इकट्ठा की है। सीबीआई की टीम ने सोमवार को इस केस को टेकओवर किया था।


दरअसल, पेपर लीक की जांच का जिम्मा मिलने के बाद सोमवार को सीबीआई के दो अधिकारी पटना पहुंचे थे और ईओयू पहुंचकर केस को टेकओवर किया था। ईओयू ने जांच के दौरान आधिकारिक तौर पर अबतक 18 आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी थी लेकिन चर्चा है कि अबतक 24 आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं। ईओयू के जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद मंगलवार को सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली से पटना पहुंचे और आर्थिक अपराध इकाई के दफ्तर जाकर केस से जुड़ी सारी जानकारी ली।


सीबीआई की चार सदस्सीय टीम ने पटना स्थित सीबीआई कार्यालय में पटना एसएसपी और ईओयू के एडीजी के साथ मीटिंग की है और केस के सभी पहलूओं पर चर्चा हुई है। बैठक के बाद सीबीआई के अधिकारी ईओयू पहुंचे और दस्तावेजों के साथ वहां से रवाना हो गई है। कहा जा रहा है कि सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी इसके दायरे में कई और लोग भी आ सकते हैं। ईओयू द्वारा सीबीआई को सौंपे गए रिपोर्ट में पेपर लीक के तरीके, पैसों के लेनदेन, आरोपियों के रिकॉर्ड और उनका आपराधिक इतिहास शामिल है।