ब्रेकिंग
आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦आखिरी वीडियो कॉल पर हंस रहे थे सारण के BSF जवान देवानंद मांझी, कुछ सेकंड बाद मिली शहादत की खबर; बहन की शादी का सपना रह गया अधूरा✦बेटी की शाही शादी में अनंत सिंह का जलवा, भगवा गमछा लहराकर भीड़ का किया स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई ✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे

मुजफ्फरपुर में NCB की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार से लाई गई 5 करोड़ की मॉरफीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई की है। 2 किलो मॉरफीन के साथ एक तस्कर को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। बरामद मॉरफीन की कीमत अंतरर

मुजफ्फरपुर में NCB की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार से लाई गई 5 करोड़ की मॉरफीन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई की है। 2 किलो मॉरफीन के साथ एक तस्कर को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। बरामद मॉरफीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रूपये बतायी जा रही है। 


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB ) की टीम गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है। मॉरफीन को म्यांमार से बिहार लाया गया था। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर में कार्रवाई की गयी। एनसीबी को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि म्यांमार से करोड़ों का मॉरफीन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लाया गया है। 


इसी सूचना के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुजफ्फरपुर स्टेशन से तस्कर को दबोचा। गिरफ्तार तस्कर से एनसीबी पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि मॉरफीन को कहा से लाया गया है और इसकी डिलीवरी किसी करना था। इसकी निशानदेही पर अन्य धंधेबाजों को पकड़ा जाएगा। बता दें कि मॉरफीन से पीड़ा दूर होती और गाढ़ी नींद आती है। 


इसका सेवन मुख से भी कराया जाता है लेकिन इंजेक्शन से लेने पर जल्द प्रभाव होता है। इसे इस्तेमाल लोग नशे के रूप में करते हैं। यह तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क में काम करता है और शरीर के बाकी हिस्सों में दर्द के संकेतों को रोकता है। यह दर्द के कारण होने वाली चिंता और तनाव को भी कम करता है। जब मॉरफीन दर्द को रोकता है तब यह कई तरह के दुष्प्रभाव शरीर पर डालता है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता