ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड ड्रग्स केस : दीपिका के साथ-साथ सारा और रकुल का मोबाइल जब्त, फोरेंसिक जांच होगी

DESK : बॉलीवुड ड्रग से कनेक्शन मामले में एमसीबी की जांच तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। एनसीबी ने आज बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी से पूछताछ की है और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अ

बॉलीवुड ड्रग्स केस : दीपिका के साथ-साथ सारा और रकुल का मोबाइल जब्त, फोरेंसिक जांच होगी
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड ड्रग से कनेक्शन मामले में एमसीबी की जांच तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। एनसीबी ने आज बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी से पूछताछ की है और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह का मोबाइल एनसीबी ने जप्त कर लिया है। इन तीनों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। 


एनसीबी ने जब मामले में पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को क्लीन चिट नहीं दी है। इन अभिनेत्रियों का मोबाइल फोन जब्त होना इस बात का सबूत है कि एनसीबी इस मामले में आगे तार जोड़ने की कोशिश कर रही है। तीनों ही एक्ट्रेसेज से एनसीबी ने ड्रग्स केस को लेकर लंबी पूछताछ की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने एनसीबी के कई सवालों का सीधा सीधा जवाब नहीं दिया है। दीपिका के अलावे सारा, रकुल, करिश्मा, सिमोन खमबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं।


बताया जा रहा है कि इन एक्ट्रेसेस से पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल फोन एनसीबी ने मांगे और फिर उसे फॉरेंसिक जांच के लिए रख लिया। सारा से उसके पुराने फोन मांगे गए थे लेकिन वह इन फोन्स को एनसीबी को उपलब्ध नहीं करवा पाई हालांकि एनसीबी ने सारा का 2019 वाला मोबाइल फोन जब कर लिया है। एनसीबी की इस कार्रवाई को बड़ा एक्शन माना जा रहा है। आपको बता दें कि जया शाह की श्रद्धा कपूर के साथ चैट वायरल हुई थी और करिश्मा से दीपिका ने ड्रग्स मांगे थे इसका खुलासा भी चैट से हुआ था।

टैग्स