ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

झारखंड में नक्सली हमला: रेलवे ट्रैक पर IED ब्लास्ट से एक गैंगमैन की मौत, दूसरा घायल

झारखंड के चक्रधरपुर में नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने IED विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इस घटना में गैंगमैन की दर्दनाक मौत हो गयी है वही एक घायल हो गया है।

Jharkhand
नक्सलियों की करतूत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश सामने आई है। शनिवार देर रात नक्सलियों ने करमपदा और रेजड़ा रेलवे साइडिंग के बीच आईईडी विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इस विस्फोट के कारण ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा और मालगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया।


यह घटना नक्सलियों द्वारा 28 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाए जा रहे "शहीद सप्ताह" के दौरान हुई है। इसी के तहत नक्सलियों ने कई जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाए थे और 3 अगस्त को झारखंड समेत पांच राज्यों में बंद का आह्वान किया था। बंद को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से अलर्ट पर था और ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया था।


सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रेजड़ा और रॉक्सी के बीच ट्रैक पर लगे नक्सली बैनर को हटाने के दौरान एक और विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो गैंगमैन हितवा उरांव और बुधराम उरांव घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ओडिशा के विमलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही हितवा उरांव ने दम तोड़ दिया। बुधराम का इलाज अभी चल रहा है।


नक्सलियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वे शहीद सप्ताह के दौरान रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे। इसी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था, लेकिन फिर भी यह घटना हो गई, जिससे रेलवे प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।