ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

नवादा पुलिस पर मुखिया ने लगाया गंभीर आरोप, 5 लाख रूपया नजराना नहीं देने पर की गयी पिटाई, पानी की जगह पिलाया गया पेशाब

NAWADA: नवादा पुलिस जहां अपनी छवि सुधारने में लगी है वहीं दूसरी ओर अकबरपुर पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। पांच लाख नजराना नहीं देने पर एक मुखिया की पिटाई कर दी गयी। पिटाई

नवादा पुलिस पर मुखिया ने लगाया गंभीर आरोप, 5 लाख रूपया नजराना नहीं देने पर की गयी पिटाई, पानी की जगह पिलाया गया पेशाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा पुलिस जहां अपनी छवि सुधारने में लगी है वहीं दूसरी ओर अकबरपुर पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। पांच लाख नजराना नहीं देने पर एक मुखिया की पिटाई कर दी गयी। पिटाई के दौरान पानी मांगने पर उसे पेशाब पिलाया गया। यही नहीं मलद्वार में डंडा डालने का आरोप भी मुखिया ने पुलिस पर लगाया है। 


बुधुआ पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष रामस्वरुप यादव का कहना है कि अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार, एस आई राजू कुमार एवं श्रवण कुमार पर पांच लाख नजराना नहीं देने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं  पिटाई के दौरान उसे पेशाब पिलाया गया। विरोध करने पर पुलिस ने मुखिया के मलद्वार में डंडा भी डाला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में ग्रामीण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।


मुखिया रामस्वरूप यादव ने बताया कि रविवार की देर शाम खनन विभाग के एक मामले को लेकर अकबरपुर बाजार स्थित घर पर पुलिस पहुंची। घर पर घुसते ही पुलिस ने घर का कीवाड़ तोड़ दिया एवं मुझे नहीं देखने पर पत्नी के साथ मारपीट की। जबकि मैं घर में बैठा था। पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। मुखिया ने थानाध्यक्ष पर पांच लाख नजराना नहीं देने पर  मारपीट करते हुए पेशाब पिला दिया गया।वहीं MLC अशोक यादव ने कहा कि पुलिस द्वारा बरबर्ता से एक जनप्रतिनिधि के साथ बर्ताव किया गया है, जो निंदनीय है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता