ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

दरिंदगी की हद पार : युवक को बाइक से साथ जिंदा जलाया : सीमा विवाद में उलझी रही बिहार और झारखंड की पुलिस

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है। जहां बिहार-झारखंड की सीमा पर बदमाशों ने एक युवक को उसकी बाइक के साथ जिंदा जला दिया। युवक का अधजला शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फै

दरिंदगी की हद पार : युवक को बाइक से साथ जिंदा जलाया : सीमा विवाद में उलझी रही बिहार और झारखंड की पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है। जहां बिहार-झारखंड की सीमा पर बदमाशों ने एक युवक को उसकी बाइक के साथ जिंदा जला दिया। युवक का अधजला शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दो राज्यों की सीमा होने के कारण बिहार और झारखंड की पुलिस घंटों सीमा विवाद में भी उलझी रही। 


मृतक युवक झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थानाक्षेत्र के डूमरझारा का रहने वाला है। जबकि इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी युवक नवादा के कौआकोल थानाक्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद कौआकोल थाने की पुलिस और झारखंड के गांवा थाने की पुलिस घंटो सीमा विवाद में उलझी रही और शव को कब्जे में लेने से इनकार करती रही। झारखंड पुलिस द्वारा शव को लेने से मना करने के बाद कौवाकोल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता