ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

NAWADA: वारसलीगंज पूजा पंडाल के पास दो गुटों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गयी पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। आक्रोशित लोग इस दौरान पुलिस पर ही पथराव करने लगे। वही पुलिस की

विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: वारसलीगंज पूजा पंडाल के पास दो गुटों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गयी पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया। आक्रोशित लोग इस दौरान पुलिस पर ही पथराव करने लगे। वही पुलिस की जीप पर भी पत्थरबाजी की गयी जिससे जीप क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में रेल पुलिस और वारसलीगंज पुलिस के जवान घायल हो गये हैं। घटना वारसलीगंज के स्टेशन पर के पास की है। 


घटना उस वक्त हुई जब दशहरे के मेले में बलवा पर गांव के छेड़खानी की घटना को लेकर ग्रामीण आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा किए गए रोड़ेबाजी में थाने की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। 


थोड़ी देर के लिए स्टेशन परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आनन-फानन में सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया। हमले में रेल पुलिस के दो जवान और वारसलीगंज थाने के 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। फिलहाल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल