ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

शादी के 6 साल बाद पत्नी को घर से निकाला, संतान नहीं होने पर पति ने रचाई दूसरी शादी

NAWADA: नवादा में एक शख्स ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी को घर से बाहर कर दिया। जब पहली पत्नी ने विरोध किया तब उसकी पति, ससुर, ननद और ननद के पति ने म

शादी के 6 साल बाद पत्नी को घर से निकाला, संतान नहीं होने पर पति ने रचाई दूसरी शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में एक शख्स ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी को घर से बाहर कर दिया। जब पहली पत्नी ने विरोध किया तब उसकी पति, ससुर, ननद और ननद के पति ने मिलकर पिटाई कर दी। महिला को संतान नहीं है जिसे लेकिन ससुराल वाले और पति मिलकर अक्सर ताना मारा करते थे और दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरा नहीं होने पर महिला की पिटाई कर दी गयी। पीड़िता ने खुद इसस बात की जानकारी पुलिस को दी है। महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। 


दरअसल पटना सिटी के लाला चौहान की बेटी सुमन की शादी 2016 में नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव निवासी नथुन चौहान के बेटे सहदेव चौहान से हुई थी। शादी के 6 साल बाद जब कोई संतान नहीं हुआ तब पति ने दूसरी शादी रचा ली और पहली पत्नी को घर से बाहर कर दिया। अब पीड़िता पुलिस से न्याय की मांग कर रही है। 


पीड़िता सुमन देवी ने बताया कि इससे पहले भी पति ने उसकी पिटाई की थी और घर से बाहर कर दिया था। जिसके बाद वह पटना सिटी में अपने मायके चली गयी। मायके जाते ही पति ने दूसरी शादी कर ली। 


पति सहदेव चौहान का कहना था कि शादी के छह साल हो गये लेकिन तुमसे एक भी संतान जब पैदा नहीं हुआ तब हमने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत दर्ज होने के बाद महिला पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।