ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण, अश्लील वीडियो किया वायरल

NAWADA: शादी का झांसा देकर नवादा में एक युवक ने नाबालिग के साथ एक साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता उसक

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण, अश्लील वीडियो किया वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: शादी का झांसा देकर नवादा में एक युवक ने नाबालिग के साथ एक साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता उसके जुर्मों को सहती रही लेकिन आखिरकार युवक ने वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने के बाद अब वह पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।  


युवक की हरकतों से परेशान होकर जब पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने नगर थाना पहुंची तब पुलिस ने उसका आवेदन तक नहीं लिया। जिसके बाद पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंच गयी और न्याय की गुहार लगायी। पीड़िता ने बताया कि सूरज नाम के शख्स की हरकतों से परेशान होकर उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई है।


 घरवालों द्वारा शादी कर लेने की बात कही गयी है। जब सूरज से शादी के लिए बात किया तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अब वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अपनी शिकायत दर्ज कराने जब वह थाने गयी तब उसका आवेदन तक नहीं लिया गया। थक हार कर अब वो एसपी साहब से न्याय की गुहार लगाने आई है। उसे पूरा विश्वास है कि एसपी साहब उसकी बातों को सुनेंगे और उसे न्याय मिल सकेगा। 


घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले मोबाइल पर सूरज के साथ बातचीत शुरू हुई। जिसके बाद मिलने के लिए उसने बुलाया जब वह मिलने गयी तब उसने बताया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उसके बगैर वह जिन्दा नहीं रह सकता। बात बात पर साथ जीने और मरने की कसमें खाता था। 


सूरज की बातों पर वह पूरी तरह से विश्वास करने लगी जिसका फायदा सूरज ने उठाया। दोनों काफी करीब आने लगे। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध भी बने। जब सूरज के घर वाले नहीं होते थे तो वह घर भी बुलाया करता था। इस दौरान उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया और अब उसने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया है। 


जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तब परिजन सूरज से शादी करने की बात करने लगे। लेकिन सूरज इसे लेकर तैयार नहीं है। अब तो वह परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूरे मामले पर महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिवार ने संपर्क नहीं किया है। जबकि पीड़िता का कहना है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। बहलहाल पीड़िता को पूरा विश्वास है कि एसपी साहब उसकी फरियाद सुनेंगे और उसे न्याय मिल सकेगा।