ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

प्रेमिका को प्यार में मिला धोखा, शादी के जाल में फंसाकर 2 साल तक ब्वॉयफ्रेंड ने किया यौन शोषण

NAWADA: शादी का झांसा देकर यौन शोषण जैसी घटनाएं आए दिन सामने आती है. नवादा से भी ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां लड़के ने पहले अपनी प्रेमिका को प्यार के जाल में फंसाया. फिर शादी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NAWADA: शादी का झांसा देकर यौन शोषण जैसी घटनाएं आए दिन सामने आती है. नवादा से भी ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां लड़के ने पहले अपनी प्रेमिका को प्यार के जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ यौन शोषण किया. हद तो तब हो गई जब शादी की बात कहने पर लड़के ने लड़की के परिवारवालों से 10 लाख रुपये की मांग कर डाली. 


घटना नवादा जिले के रजौली प्रखण्ड की है. बताया जा रहा है कि राजौली प्रखण्ड के परांचक गांव के रहने वाले एक युवक ने पहले एक लड़की को प्रेम के जाल में फंसाया फिर उसके साथ शादी करने का झूठा वादा किया. आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने लड़की के साथ 2 साल तक यौन शोषण किया. हद तो तब हो गई जब लड़की के परिजनों ने लड़के से जब शादी की बात की तब उसने शादी करने के एवज में दहेज मांगी.


बताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की के पिता से 10 लाख रुपये की दहेज की मांग की है. लड़की के पिता गरीब मजदूर हैं, और वो इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ हैं. आरोप है कि दहेज देने से इनकार करने पर लड़का और उसके परिवारवाले लड़की के पूरे परिवार को धमकी दे रहे हैं. इस मामले में महिला थाने में पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


टैग्स