ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD की महिला विधायक के घर भीषण चोरी, चोरों ने तिजोरी तोड़कर उड़ाए लाखों रुपये

NAWADA : बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है, यह अब कोई बताने वाली बात नहीं रह गई है. आम लोग तो दूर अब अपराधियों के निशाने पर बिहार के नेता और विधायक आ गए हैं. ताजा मामला

RJD की महिला विधायक के घर भीषण चोरी, चोरों ने तिजोरी तोड़कर उड़ाए लाखों रुपये
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है, यह अब कोई बताने वाली बात नहीं रह गई है. आम लोग तो दूर अब अपराधियों के निशाने पर बिहार के नेता और विधायक आ गए हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है जहां आरजेडी विधायक विभा देवी के घर पर ही चोरों ने हाथ साफ़ कर लिया है. 


आरजेडी विधायक विभा देवी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा इंग्लिश गांव स्थित घर में चोरों ने उत्पात मचाया है. चोरों ने उनके घर में तिजोरी का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने उनके घर में घुसकर तिजोरी खोल कर तिजोरी से रुपये गायब कर दिए. बताया जा रहा है कि करीब 5 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. 


इस बाबत विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार ने मुफस्सिल थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पारिवारिक मामला होने के चलते इसकी विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है. बताया जाता है दो रिश्तेदार घर में रह रहे थे. उन दोनों ने मौका पाते ही तिजोरी से रुपये गायब कर दिए. इसका पता चलने पर विधायक सन्‍न रह गईं. इसके बाद उनके निजी सहायक ने इसको लेकर मामला दर्ज कराया. 


मुफस्सिल थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने घटना की पुष्टि की. उन्‍होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. विधायक प्रतिनिधि के आवेदन पर दो लोगों को नामजद किया गया है. दोनों विधायक के रिश्तेदार बताए गए हैं. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता