ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पुलिस के सामने होता रहा बालू का अवैध उठाव, दो ट्रैक्टर बालू लेकर फरार हुए माफिया

NAWADA : रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना पंचायत के पीपरपाती स्थित नदी से बालू उठाकर ले जाने व रजौली पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने का वीडियो वायरल हो रहा है. जबकी सरकार के सख्त निर्द

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

NAWADA : रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना पंचायत के पीपरपाती स्थित नदी से बालू उठाकर ले जाने व रजौली पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने का वीडियो वायरल हो रहा है. जबकी सरकार के सख्त निर्देश प्राप्त है कि जुलाई, अगस्त व सितम्बर में बालू डंपिंग यार्ड को छोड़कर नदी से बालू उठाव नहीं करना है. 


वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि बालू संवेदक के प्रबंधक की सूचना पर पहुंचे थाने के एस आई उपेंद्र प्रसाद सिंह अपने दल बल के साथ पीपरपाती बालू घाट पर हैं तथा बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने की बात कह रहे हैं. इसी दौरान नदी से उठाव करने वाले माफिया बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस से ही उलझ गए. माफियाओं ने पुलिस को बालू लदे ट्रैक्टर को नहीं ले जाने दिया. बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए वायरल वीडियो में कुछ देर तक पुलिस के साथ धक्का मुक्की होती दिखाई दे रही है.  पुलिस व बालू माफियाओं के बीच धक्का-मुक्की की घटना को देखते हुए किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.


वायरल वीडियो को देखकर पुलिस की किरकिरी हो रही है. लोगों में चर्चा है कि पुलिस अवैध कार्यों पर लगाम नहीं लगा सकती है. उनके समक्ष ही बालू का अवैध उठाव जबरन किया जाता हो तो इनके रीजन में यहां के लोग कितने सुरक्षित हो सकते हैं, यह सोचने वाली बात है. वैसे घटना को लेकर सूत्रों कि माने तो थानाध्यक्ष द्वारा रुपये लेकर मामले को रफा दफा करने का आरोप भी लगाया जा रहा है. साथ ही बालू माफियाओं को पुलिस द्वारा अवैध उठाव की छूट भी मिली हुई है. 


बताया जाता है कि रजौली में लगभग 9 बालू घाट हैं, जिनमें तीन जगह, सतगीर, ढाब, पीपरपाती में पुलिस की मिली भगत से दबंगो द्वारा बालू घाट से अवैध बालू उठाव किया जा रहा है. जिससे बालू माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा दिखाई दे रहा है.