ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

नवादा में पेट्रोल पंप मैनेजर का मर्डर, अपराधियों ने गला रेतकर बेरहमी से मार डाला

NAWADA : नवादा जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. अभी जहरीली शराबकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि दिन प्रतिदिन हो रही हत्याओं ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. ताजा

नवादा में पेट्रोल पंप मैनेजर का मर्डर, अपराधियों ने गला रेतकर बेरहमी से मार डाला
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. अभी जहरीली शराबकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि दिन प्रतिदिन हो रही हत्याओं ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. ताजा मामला गोविन्दपुर थाना क्षेत्र का है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की गला रेतकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान महेशपुर गांव के अजय कुमार के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार, किसी ने फ़ोन कर अजय को जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ी बात कहकर बुलाया और बाद में उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं अपराधियों ने अजय के शव को सकरी नदी के किनारे फ़ेंक दिया और मौके से फरार हो गए. सुबह जब लोगों ने उनका शव देखा तो इलाके में सनसनी मच गयी. ग्रामीणों ने बकसोती गोविन्दपुर मार्ग को जाम कर खूब बवाल काटा. 


मामले की जानकारी अजय के परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने सड़क जामकर खूब बवाल काटा. बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता