ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पेट्रोप पंप खुलवाने के नाम पर सेना के जवान से 30 लाख की ठगी, बंगाल पुलिस ने आरोपियों को नवादा से दबोचा

NAWADA: पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर सेना के जवान से 30 लाख रुपये की ठगी की गयी। पीड़ित सलाउद्दीन शेख बैरकपुर में तैनात हैं। जिन्हें साइबर अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है।

पेट्रोप पंप खुलवाने के नाम पर सेना के जवान से 30 लाख की ठगी, बंगाल पुलिस ने आरोपियों को नवादा से दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर सेना के जवान से 30 लाख रुपये की ठगी की गयी। पीड़ित सलाउद्दीन शेख बैरकपुर में तैनात हैं। जिन्हें साइबर अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। पेट्रोल पंप खुलवाने का लालच देकर साइबर ठगों ने उनसे 30 लाख रूपये ऐठ लिये और मौके से फरार हो गये। 


पीड़ित ने बंगाल में बीरभूम ओपी पुलिस को इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर बंगाल पुलिस नवादा पहुंची। जहां स्थानीय पुलिस की मदद से बंगाल पुलिस नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के थालपोश गांव में पहुंची थी। जहां छापेमारी कर सुरेंद्र प्रसाद के बेटे टिंकू को गिरफ्तार किया। साथ ही दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 


इन सभी अपने साथ लेकर बंगाल पुलिस नवादा से रवाना हुई है। गिरफ्तार साइबर ठग लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लेते थे और उनकी गाढ़ी कमाई को चपत कर जाते थे। इस गैंग में और भी लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है फिलहाल पुलिस अन्य ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।