ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

नवादा में कोचिंग के लिए निकली लड़की से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी युवक को दबोचा

NAWADA : नवादा में कोचिंग से पढ़कर वापस अपने घर लौट रही एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। जिस लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया वह नौवीं क्लास की स्टूडेंट है। 14 साल क

नवादा में कोचिंग के लिए निकली लड़की से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी  युवक को दबोचा
Editor
2 मिनट

NAWADA : नवादा में कोचिंग से पढ़कर वापस अपने घर लौट रही एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। जिस लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया वह नौवीं क्लास की स्टूडेंट है। 14 साल की पीड़िता के साथ एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना शनिवार की सुबह हुई। नौवीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता कोचिंग से वापस अपने घर लौट रही थी तभी उसके साथ यह वारदात हुई।


यह पूरा मामला कादिरगंज ओपी इलाके का है यहां देवनपुरा गांव में एक लड़की के साथ सचिन कुमार नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित युवक की पहचान देवनपुरा गांव के ही बलजीत सिंह के बेटे के तौर पर हुई है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक जब मौके से निकल रहा था तभी पीड़िता ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने खदेड़कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई भी की है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद नवादा की एसपी भी मौके पर पहुंची हैं। तत्काल पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ की गई है। दुष्कर्म की घटना को लेकर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला थाने की एसएचओ को इस पूरे घटना के जांच अधिकारी बनाया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है। इसके बाद उसका 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है वह 19 साल का है और मैट्रिक के तक की पढ़ाई उसने की है।

टैग्स