ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नवादा में सरकारी जमीन के लिए दबंगों ने दलित बस्ती को किया आग के हवाले, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, दो दर्जन से अधिक घर जलकर खाक

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में दबंगों की करतूत सामने आई है। जहां गांव के दबंगों ने दलित बस्ती आग लगा दी है। बताया जाता है कि मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है। बिहार में जम

नवादा में सरकारी जमीन के लिए दबंगों ने दलित बस्ती को किया आग के हवाले, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, दो दर्जन से अधिक घर जलकर खाक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में दबंगों की करतूत सामने आई है। जहां गांव के दबंगों ने दलित बस्ती आग लगा दी है। बताया जाता है कि मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है। बिहार में जमीन सर्वे का काम 20 अगस्त से चल रहा है। जमीन को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। जमीन पर दावा करने वाले गांव के दबंगों ने गांव पर हमला कर दिया। 


दलित बस्ती के लोगों में दहशत फैलाने के लिए रायफल और पिस्टल से फायरिंग की गई। उसके बाद गांव के दलित बस्ती को आग के हवाले कर दिया। अगलगी की इस घटना में दो दर्जन से अधिक घर को जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना की सूचना दलित बस्ती के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की 9 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरा इलाका पुलिस छाबनी में तब्दिल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृष्णानगर गांव की है जहां इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के पीछे का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह विगत कई दशकों से यहां रह रहे हैं। जमीन बिहार सरकार की है और इस जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। कुछ दिनों से भू-माफिया सरकारी जमीन को बेच भी रहे थे। इसी का विरोध करने पर आज बड़ी संख्या में दबंग दलित बस्ती में पहुंच गये और गांव में फायरिंग करने लगे। जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। जाते-जाते दबंगों ने गांव में करीब दो दर्जन से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें कुछ मवेशी भी बुरी तरह झुलस गये।


घटना को लेकर नवादा डीएम ने बताया कि अभी फिलहाल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ग्रामीणों के बयान के आधार पर लोगों की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल बड़ी संख्या में जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। वहीं आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है। वही सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस की तैनाती दलित बस्ती में कर दी गयी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता