ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, मामा-भांजे की मौत

NAWADA: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर नवादा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है.

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, मामा-भांजे की मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NAWADA: बिहार में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर नवादा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. और एक अन्य यवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. 


घटना रविवार की देर शाम जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के एनएच 82 की है. जहां दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मामा भांजे की मौत हो गई. मृतक राजू कुमार हिसुआ थाना क्षेत्र के कैथिर गांव के सुरेश रविदास का बेटा था. एक अन्य मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर कुर्मा गांव के मनोज रविदास के बेटे विकास कुमार के रूप में की गई है. राजू कुमार मृतक विकास का मामा है. 


राजू कुमार मृतक विकास का मामा बताया जा रहा है. घटना के वक्त विकास अपने मामा राजू के साथ ननिहाल कैथीर से लौट रहा था. इसी बीच सामने से आ रही एक बाइक से उनके बाइक की सीधी टक्कर हो गई. जिसके बाद घटना सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची हिसुआ थाने की पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने राजू कुमार को मृत घोषित कर दिया और विकास का इलाज के क्रम में रात को उसकी की मौत हो गई. वहीं एक अन्य बाइक पर सवार घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.


घटना के बाद हॉस्पिटल में कोहराम मच गया है.  मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. वही एक अन्य बाइक सवार युवक की पहचान की जा रही है. उसका फिलहाल इलाज किया जा रहा है.


टैग्स