ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार में फिर हैवानियत, पिस्टल के बल पर 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, सोशल मीडिया पर डाला फोटो

NAWADA : बिहार में एक बार फिर से समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. ताजा मामला सूबे के नवादा जिले का है, जहां 3 युवकों ने हथियार के बल पर एक लड़की के साथ गैंगरेप किया

बिहार में फिर हैवानियत, पिस्टल के बल पर 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, सोशल मीडिया पर डाला फोटो
First Bihar
3 मिनट

NAWADA :  बिहार में एक बार फिर से समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. ताजा मामला सूबे के नवादा जिले का है, जहां 3 युवकों ने हथियार के बल पर एक लड़की के साथ गैंगरेप किया और बदमाशों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. घटना साममे आने के बाद स्थानीय पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.


वारदात नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके की है, जहां एक लड़की के साथ 3 लड़कों ने हैवानियत की और फिर इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस मामले को लेकर पीड़िता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है.


पीड़िता की ओर से बताया गया है कि वह घर से नदी की ओर शौच के लिए निकली थी. इस दौरान रास्ते में ही उसी के गांव इ रहने वाले तीन लड़के विक्की कुमार, विकास कुमार और चंदन कुमार ने घेर लिया और फिर उसे सड़क के पूरब की ओर बने विकास के घर पर ले गए. फिर उन्होंने दरिंदगी की और अपने मोबाइल में इस घटना का वीडियो बना लिया.


पीड़िता के मुताबिक वह पीड़ा से चिल्ला रही थी फिर भी दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की. जब पीड़िता बेहोश होने लगी तो उन्होंने उसके मुंह पर पानी डाला और कहा कि इस घटना के बारे में किसी से भी नहीं बताये वरना वे लोग उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे. जब पीड़िता अपने घर लौटी तो उसने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी नहीं दी. परंतु जब वह पीड़ा के कारण रात में सो नहीं पाई तो उसके घरवालों ने उससे पूछताछ की.


अगले ही दिन पीड़िता ने अपने घरवालों को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले मोतीलाल का बेटा विकास कुमार, अशोक प्रसाद का बेटा विक्की कुमार और भूषण महतो का बेटा चंदन कुमार ने उसके हाथ सामूहिक दुष्कर्म किया.


इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया में जब वायरल हुई तो डरे-सहमे पीड़िता के घरवालों ने पुलिस में इसकी शिकायत की. उन्होंने पुलिसवालों को ये भी बताया कि दरिंदों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है.


इस गंभीर मामले को लेकर महिला थाना प्रभारी कुमारी बबीता रानी ने बताया है कि इस मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा की जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने वायरल तस्वीर की भी जांच करने की बात कही. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता