ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार, नवादा के TOP 10 अपराधियों की लिस्ट में था शामिल

NAWADA: नवादा के TOP 10 अपराधियों की सूची में शामिल नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। नीतीश के

कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार, नवादा के TOP 10 अपराधियों की लिस्ट में था शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के TOP 10 अपराधियों की सूची में शामिल नीतीश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। नीतीश के ऊपर नवादा पुलिस ने 15 हजार की राशि घोषित कर रखी थाी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे खरांट मोड़ से गिरफ्तार किया है। 


नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जपरा रेल पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर हथियार का भय दिखाकर मारपीट की और दो लोगों से 16 हजार रुपये, सोने की चेन, लॉकेट, तीन मोबाइल व एक बैग लूट लिया था। जिसे लेकर थाने में प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। 


इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन कुख्यात नीतीश विगत नौ माह से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तार में लगी हुई थी। उस पर ईनाम भी रखा गया था। नवादा मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। फिलहाल नवादा के कुख्यात नीतीश कुमार को पुलिस ने जेल भेजा है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता