ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

नवादा जहरीली शराब कांड: मृतक के परिजनों से मिले शक्ति सिंह यादव, कहा- बिहार में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है

NAWADA: होली के बाद 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक नवादा में 15 लोगों की मौत हुईं थी। परिजनों ने दावा किया था कि शराब पीने से मौत हुई है लेकिन जिला प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं था

नवादा जहरीली शराब कांड: मृतक के परिजनों से मिले शक्ति सिंह यादव, कहा- बिहार में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA: होली के बाद 31 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक नवादा में 15 लोगों की मौत हुईं थी। परिजनों ने दावा किया था कि शराब पीने से मौत हुई है लेकिन जिला प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं था। लेकिन जब मौत का आंकड़ा बढ़ा तब सरकार ने संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच के लिए मुख्यालय से एक टीम को नवादा भेजा। जांच में जैसे-जैसे अधिकारी दोषी पाए जा रहे हैं वैसे-वैसे उनपर कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने भी जहरीली शराब से मौतों की पुष्टि कर दी जिसके बाद सबसे पहले गांव के चौकीदार को सस्पेंड किया गया उसके बाद नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी फिर दारोगा नागेंद्र प्रसाद पर निलंबन की कार्रवाई की गयी। 



इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। मृतक के परिजनों से मिलने आज आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव पहुंचे। इस मौके पर नवादा विधायक विभा देवी भी साथ थीं। दुख की इस घड़ी में शक्ति सिंह यादव परिजनों से मिलकर उन्हें सात्वनां दी। वही विधायक विभा देवी ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि भी प्रदान की। 



नवादा में जहरीली शराब से पीने से अब तक 15 लोगों की मौत पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है और शराबबंदी कानून के नाम पर अपना पीठ थपथपाने का काम सरकार कर रही है। जबकि ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां शराब का कारोबार नहीं हो रहा है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि शराबी को जेल और शराब माफिया को वेल यही है नीतीश सरकार में शराब का खेल। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता