ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

मोबाइल के लिए दोस्त बना दोस्त का कातिल, माथे पर डंडे से हमला कर ले ली जान, आरोपी फरार

NAWADA: नवादा में दो दोस्त मोबाइल के लिए आपस में उलझ गये। इस दौरान दोनों के बीच बकझक होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी की एक दोस्त ने दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उ

मोबाइल के लिए दोस्त बना दोस्त का कातिल, माथे पर डंडे से हमला कर ले ली जान, आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में दो दोस्त मोबाइल के लिए आपस में उलझ गये। इस दौरान दोनों के बीच बकझक होने लगी। बात इतनी बढ़ गयी की एक दोस्त ने दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 


घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मस्तानगंज मोहल्ले की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान कमालपुर मुहल्ला निवासी मोहम्मद इरशाद के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद ईशफाक के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त मोबाइल को लेकर झगड़ रहे थे।


 इतने में ही उसका दोस्त छोटू ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही इशफाक की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी छोटू मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 


आरोपी छोटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि मस्तानगंज गांव के पास दो दोस्तों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के माथे के पिछले हिस्से में डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता