ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मामा-भांजे ने मिलकर नाबालिग का किया रेप, प्रेम प्रसंग पर अटका मामला

NAWADA: नवादा जिले से मामा भांजे के दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दोनों को पकड़कर जेल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि नवादा के पकरी बरामा क्षेत्र के एक गांव में मामा विजय पासवान औ

मामा-भांजे ने मिलकर नाबालिग का किया रेप, प्रेम प्रसंग पर अटका मामला
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: नवादा जिले से मामा भांजे के दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दोनों को पकड़कर जेल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि नवादा के पकरी बरामा क्षेत्र के एक गांव में मामा विजय पासवान और भांजे ने मिलकर एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया, जसके बाद मामा विजय पासवान के ऊपर भांजे को भगाने का आरोप है. हालांकि लड़के का कहना है कि उसके और लड़की के बीच 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.



लड़के ने बताया कि गांव के लोगों ने हमें मिलते देख लिया था और लड़की के घर वालों को बताया, जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने हमें फंसाने के लिए ये गलत आरोप लगाया है. आरोपी लड़के ने बताया कि गांव के पंचायत में हमदोनो के शादी की बात भी की गयी. उसके बाद लड़की के परिवार वालों ने आरोपी लड़के के मामा पर FIR दर्ज करवाया जिसके बाद मामा भांजे को को गिरफ्तार कर ले गई.


वहीं लड़की वालों की बात करें तो उनका कहना है कि प्रेम जाल में फंसाकर लड़की के साथ एक साल तक यौन शोषण किया गया है. आपको बता दें कि पीड़िता ने पकरीबरावां थाने में शिकायत दर्ज कराई है. ग्रामीणों की मानें तो लड़के ने लम्बे समय से लड़की का शारीरिक शोषण किया है. लड़की को शादी का झांसा देता रहा और कहता था कि बालिक हो जाने पर वह शादी करूंगा. 1 साल तक शारीरिक शोषण करें के बाद वह शादी से इंकार करता रहा. एक दिन लड़की को जबरन कमरे में बंद करके शारीरिक शोषण करने लगा. इस तरह की घटना को देखने के बाद जब गाँव वालों ने शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़के ने इंकार कर दिया, जिसके बाद पीडिता लड़की ने FIR दर्ज करवाया.

टैग्स