ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

झोलाछाप डॉक्टर की वजह से मासूम की गई जान, घाव सुखने का गलत इंजेक्शन देने से हुई मौत

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत एक बार फिर सामने आई है। झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत की खबर सुन

झोलाछाप डॉक्टर की वजह से मासूम की गई जान, घाव सुखने का गलत इंजेक्शन देने से हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत एक बार फिर सामने आई है। झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही झोलाछाप डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गया। झोलाछाप डॉक्टर की वजह से बच्चे की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग आरोपी संजय पंडित पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात कह रहे हैं। 


बताया जाता है कि नरहट थाना क्षेत्र के दायबिगहा गांव निवासी कन्हैया चौहान के बेटे को जख्म हो गया था। जिसका इलाज चातर गांव स्थित एक क्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था। इलाज के क्रम में झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी और कुछ ही देर में बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के लोग भी आक्रोशित है और झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। हालांकि झोलाछाप डॉक्टर संजय पंडित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है। 

झोलाछाप डॉक्टर की वजह से मासूम की गई जान, घाव सुखने का गलत इंजेक्शन देने से हुई मौत


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता