ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

झारखंड के बाद साइबर ठगों का सेफ जोन बना बिहार! पुलिस की गिरफ्त में आए 18 साइबर अपराधी, ऐसे लगाते थे लाखों का चूना

NAWADA: झारखंड के बाद अब बिहार भी साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। खासकर बिहार के मगध क्षेत्र में साइबर अपराधियों का जाल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नवादा स

झारखंड के बाद साइबर ठगों का सेफ जोन बना बिहार! पुलिस की गिरफ्त में आए 18 साइबर अपराधी, ऐसे लगाते थे लाखों का चूना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: झारखंड के बाद अब बिहार भी साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। खासकर बिहार के मगध क्षेत्र में साइबर अपराधियों का जाल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां पुलिस ने एकसाथ 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर क्रिमिनल्स में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, साइबर अपराध का गढ़ माने जाने वाले नवादा के वारसलीगंज इलाके में पुलिस को फिर से एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने एकसाथ 18 साइबर अपराधियों को ठगी करने के दौरान ऑन द स्पॉट पकड़ा है। नवादा साइबर एसडीपीओ प्रिया ज्योति ने बताया है कि साइबर थाने को गुप्त सूचना मिली थी कि वारसलीगंज के पैंगरी चकवा बलवा पर इलाके में कई साइबर अपराधी जमा हुए हैं और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।


साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी की टीम ने छापेमारी कर एक साथ 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिसमें 15 साइबर अपराधी नवादा जिले के हैं वहीं तीन नालंदा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 42 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, एक बाइक, 11 कॉपी और 150 पन्नों का कस्टमर का डाटा के अलावा पुलिस ने उनके पास से एक लाख दो हजार कैश भी जब्त किया है।


गिरफ्तार सभी अपराधी घनी फाइनेंस, बजाज फाइनेंस एवं इस्लामिक फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पूछताछ के बाद न्याययिक हिरासत में भेज दिया है। एक साथ इतनी संख्या में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद इलाके के लोग सकते में हैं।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें