ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जमुई में दारोगा की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, बालू माफिया ने जिस ट्रैक्टर से कुचला वह नवादा से जब्त; गाड़ी मालिक की तलाश में छापेमारी

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां जमुई में दारोगा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जमुई पुलिस ने नवादा में छापेमारी कर उस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जिससे दारोगा

जमुई में दारोगा की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, बालू माफिया ने जिस ट्रैक्टर से कुचला वह नवादा से जब्त; गाड़ी मालिक की तलाश में छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां जमुई में दारोगा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जमुई पुलिस ने नवादा में छापेमारी कर उस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जिससे दारोगा को कुचलकर मौत के घाट उतारा गया था। इसके साथ ही साथ पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक की पत्नी को हिरासत में लिया है और उसे अपने साथ जमुई ले गई है।


दरअसल, मंगलवार की सुबहजमुई में अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गए दारोगा प्रभात रंजन और उनकी टीम को बालू माफिया के ट्रैक्टर चालक ने रौंद डाला। जिससे दारोगा प्रभात रंजन की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि पुलिस का एक अन्य जवान गंभीर रूप घायल हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस एक्शन में आई और ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू की। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस ट्रैक्टर से दारोगा को कुचला गया वह नवादा का है।


इसके बाद गरही थाने की पुलिस टीम नवादा पहुंची और महुलियाटांड़ से दो बोलेरो,एक बुलेट के साथ उस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया, जिससे रौंदकर दारोगा को मौत के घाट उतारा गया। कौआकोल के महुलियाटांड़ का रहने वाला ट्रैक्टर मालिक कृष्णा रविदास गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया है। पुलिस ने कृष्णा रविदास की पत्नी को लिया हिरासत में ले लिया है और उसे पूछताछ के लिए जमुई ले गई है। फिलहाल पुलिस की एक टीम ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता