ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

होमगार्ड बहाली में फिजिकल निकालने की कीमत दस हजार रुपये, दूसरे की जगह दौड़ लगाते फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

NAWADA: होमगार्ड की बहाली में फिजिकल निकालने के लिए एक शख्स ने दस हजार रुपये लिये। दस हजार रुपये मिलने के बाद वह दौड़ में शामिल होने पहुंचा तभी उसने कुछ ऐसा किया जिससे वहां तैनात प

होमगार्ड बहाली में फिजिकल निकालने की कीमत दस हजार रुपये, दूसरे की जगह दौड़ लगाते फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: होमगार्ड की बहाली में फिजिकल निकालने के लिए एक शख्स ने दस हजार रुपये लिये। दस हजार रुपये मिलने के बाद वह दौड़ में शामिल होने पहुंचा तभी उसने कुछ ऐसा किया जिससे वहां तैनात पदाधिकारी को संदेह हो गया और उन्होंने उसे ग्राउंड में ही दबोच लिया।


दूसरे के बदले फिजिकल टेस्ट दे रहे फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस ने धड़ दबोचा। दरअसल नवादा के ITI मैदान में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है। यह बहाली 16 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। बहाली के दौरान दो अभ्यर्थी भी दौड़ में शामिल होने पहुंचे थे। दौड़ में शामिल होने आए सभी अभ्यर्थियों को चेस्ट नंबर दिया गया। इन दोनों को भी चेस्ट नंबर अलॉट किया गया था। 


चेस्ट नंबर मिलते ही दोनों नंबर की अदला-बदली करने लगे। तभी दोनों को ऐसा करते ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों ने देख लिया। फिर क्या था दोनों को मौके पर ही फर्जी अभ्यर्थी को दबोच लिया गया। जिसके बाद फर्जी अभ्यर्थी ने बताया कि दूसरे के बदले फिजिकल परीक्षा देने आए हैं। इसके एवज में उसे 10 हजार रुपये दिये गये हैं। गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी को नगर थाना लाया गया। फर्जी अभ्यर्थी की पहचान नालंदा के सीताराम यादव के बेटे शशि कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।