ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नवादा: डायन के आरोप में ग्रामीणों ने पेट्रोल छिड़ककर महिला को जलाया, जान बचाने के लिए तालाब में कूदी महिला की हो गयी मौत

NAWADA: डायन के आरोप में महिला को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाकर मारने का मामला नवादा में सामने आया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी इलाके की है जहां गुरुवार की श

नवादा: डायन के आरोप में ग्रामीणों ने पेट्रोल छिड़ककर महिला को जलाया, जान बचाने के लिए तालाब में कूदी महिला की हो गयी मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: डायन के आरोप में महिला को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाकर मारने का मामला नवादा में सामने आया है। घटना  रजौली थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी इलाके की है जहां गुरुवार की शाम एक महिला को ग्रामीणों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। जान बचाने के लिए महिला गांव के पास एक तालाब में कूदी लेकिन उसकी मौत हो गई। महिला की बहन और बहनोई ने रजौली थाना पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि गोरियाडीह गांव के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब 50 की संख्या में लोग आए और महिला पर डायन का आरोप लगा शरीर पर पेट्रोल छिड़क महिला को आग के हवाले कर दिया। महिला को बचाने आए बहन और बहनोई के साथ भी लोगों ने मारपीट की। उनके कपड़े भी फाड़ डाले। किसी तरह दोनों भागकर रजौली थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर लोगों ने पेट्रोल छिड़कर महिला को  जिंदा जला दिया महिला वहां जान बचाने के लिए तालाब में कूद गयी जहां उसकी मौत हो गयी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 


बताया जा रहा है कि गोरियाडीह गांव के गौतम सिंह और उसने लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। गौतम सिंह की पत्नी बीमार थी। इसके लिए वे उस महिला को जिम्मेदार मान रहे थे जिसे लोगों ने जिंदा जला डाला। महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि पहाड़ी व जंगली इलाके में आज भी लोग रोग बीमारी को भूत प्रेत, ओझा गुनी की करतूत मानकर इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। लोगों में अंधविश्वास इस कदर भरा हुआ है कि वे किसी की जान लेने से भी नहीं हिचकते हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता