ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गिट्टी व्यवसायी से 3 लाख की लूट, 4 अपराधियों ने धारदार हथियार से किया हमला

NAWADA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है

गिट्टी व्यवसायी से 3 लाख की लूट, 4 अपराधियों ने धारदार हथियार से किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी को निशाना बनाया है। धारदार हथियार से हमला कर अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी से 3 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


लूटपाट के दौरान हुए हमले गिट्टी व्यवसायी घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पोक्सी गांव की है जहां नवादा के बेखौफ अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है। घायल व्यवसायी की पहचान केसौरी गांव निवासी स्व.संजय सिंह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिट्टी व्यवसायी कादिरगंज तगादा के लिए गया हुआ था। जहां से पैसे लेकर वह घर लौट रहा था तभी चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। दीपक के पास रखे बैग में 3 लाख रुपये थे। जिसे लूटने की कोशिश की गयी जब दीपक ने इसका विरोध किया तो धारदार हथियार से उस पर हमला किया गया। जिससे वह घायल होकर जमीन के नीचे गिर गया। जिसके बाद बैग में रखे कैश को लेकर अपराधी नौ दो ग्यारह हो गये। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता