ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गांजे की तलब ने लिया जान, लाठी डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या

NAWADA : बिहार में अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ रहा है कि अपराधी रात तो रात अब दिनदहाड़े भी अपने काले करतूतों को अंजाम देने से पीछें नहीं हट रहे हैं। अब शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराध

गांजे की तलब ने लिया जान, लाठी डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ रहा है कि अपराधी रात तो रात अब दिनदहाड़े भी अपने काले करतूतों को अंजाम देने से पीछें नहीं हट रहे हैं। अब शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराध की घटना नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब जो एक ताजा मामला सामने आ रहा है उसके मुताबिक नवादा में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। 


दरअसल, नवादा में कुछ लोगों द्वारा पीट-पीटकर बुजुर्ग व्यक्ति का हत्या कर दिया गया है। हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ढेउरी गांव की बताई जा रही है। मृतक का पहचान ढेउरी गांव निवासी चांदो चौधरी के रूप में किया गया है। वहीं मृतक के पुत्री सुषमा कुमारी ने बताया कि हमारे पिता को 10-15 की संख्या में रहे लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया था, अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां  उनकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, गांव के ही लालजीत कुमार गांजा और शराब का अवैध कारोबार करता है, बुजुर्ग गांजा लाने उस युवक के पास गया।  लेकिन, किसी कारन वस लालजीत ने उसे गांजा देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों में आपसी भिड़ंत हो गई। दोनों के बिच विवाद इस कदर बढ़ गया कि, लालजीत अपने सहयोगियों के साथ आकर  लाठी डंडे से पीट-पीटकर चांदो चौधरी को उसके घर के पास ही अधमरा कर दिया।  


वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद परिजनों ने आनन - फानन में चांदो चौधरी को सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान इसने अपना दम थोड़ दिया। इसके बाद परिजाओं ने इसको लेकर तहने में आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग उठाई है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता