ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

EOU की बड़ी कार्रवाई: STET एग्जाम पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

NAWADA: EOU की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आर्थिक अपराध इकाई ने STET के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा है। इन चारों ठगों की गिरफ्तारी बिहार के नवादा जिले

EOU की बड़ी कार्रवाई: STET एग्जाम पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: EOU की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आर्थिक अपराध इकाई  ने STET के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा है। इन चारों ठगों की गिरफ्तारी बिहार के नवादा जिले से हुई है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ये लोग पिछले कुछ दिनों से एसटीईटी की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों को फोन करके परीक्षा में नंबर कम आने और नंबर को बढ़ाने के लिए कॉल कर रहे थे। 


इसके साथ ही लोन के नाम पर भी फोन कर लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही आर्थिक अपराध इकाई ने टीम गठित कर कार्रवाई की और नवादा से चार शातिरों को गिरफ्तार किया। नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र से इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जो यही से पूरे गिरोह को चलाते थे। गिरफ्तार ठगों में कन्हैया प्रसाद, शिशुपाल, श्याम सुंदर और कृष्ण मुरारी शामिल है। इनके पास से मोबाइल फोन, पांच लाख 50 हजार रूपया नकद और एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की लिस्ट भी बरामद किया गया है। फिलहाल अन्य साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।