ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : दो बच्चों के बाप ने 14 साल की लड़की से की दरिंदगी, बेहोशी की दवा खिलाकर 3 दिनों तक लूटता रहा इज्जत

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में 2 बच्चों के बाप द्वारा 14 साल की नाबालिग लड़की से 3 दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पीड़िता को किडनैप

बिहार : दो बच्चों के बाप ने 14 साल की लड़की से की दरिंदगी, बेहोशी की दवा खिलाकर 3 दिनों तक लूटता रहा इज्जत
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में 2 बच्चों के बाप द्वारा 14 साल की नाबालिग लड़की से 3 दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पीड़िता को किडनैप किया फिर तीन दिनों तक उसके साथ हैवानियत की. चौथे दिन उसे वापस उसके घर पर छोड़कर फरार हो गया. पांचवें दिन फिर से वह पीड़िता को किडनैप करने पहुंचा था लेकिन ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा. इसके बाद आरोपी बेहोश होने का नाटक करने लगा. मौके का फायदा उठाकर उसके साथी उसे लेकर भाग खड़े हुए. 


घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़िता के पिता के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत विकास कुमार और बेबी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है. 


पीड़िता ने बताया कि 2 जुलाई को हनुमानगढ़ का युवक विकास कुमार अपनी बुआ के घर आया था. अपनी बुआ के सहयोग से वह उसे बाइक से लेकर फरार हो गया. फतेहपुर मोड़ के बाद क्या हुआ, उसे पता नहीं. इस क्रम में 2-5 जुलाई तक विकास उसे बेहोशी की दवा देकर उसका रेप करता रहा. 5 जुलाई को बाइक से उसे घर के पास उतार कर आरोपित फरार हो गया. फिर 6 जुलाई को जबरन नाबालिग को ले जाने वह गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा. लेकिन उसने बेहोश होने का नाटक किया और उसके साथ रहे अन्य साथी उसे लेकर फरार हो गए.

टैग्स