ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

चार वर्षीय मासूम के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

NAWADA : नारदीगंज थाना क्षेत्र में 4 साल की एक बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. मासूम से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध नारदीगंज थाना में परि

चार वर्षीय मासूम के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नारदीगंज थाना क्षेत्र में 4 साल की एक बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. मासूम से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध नारदीगंज थाना में परिवार के लोगों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों के अनुसार नारदीगंज थाना क्षेत्र में गंगा मुजफ्फरनगर निवासी  केदार मांझी के 26 वर्षीय पुत्र भीमल मांझी ने एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ घर के पास डाक बाबा के मंदिर में ले जाकर मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया. 


मिली जानकारी के अनुसार धामों मांझी उर्फ धर्मेंद्र मांझी की 4 वर्षीय पुत्री सकीना कुमारी अपने घर के पास खेल रही थी. घर के पास में रहा युवक भीमल मांझी बिस्कुट देने के बहाने पीड़ित के घर के पीछे डाक बाबा के मंदिर में ले गया, घर में बच्ची को नहीं देखने पर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की. जब पीड़िता के चाचा संदीस कुमार खोजबीन के दौरान डाक बाबा के मंदिर की ओर गया तो वहां देखा कि बच्ची मंदिर के पास बैठकर रो रही है और अभियुक्त मंदिर पर सो रहा है. 


करीब एक घंटा बीत जाने के बाद पीड़िता के चाचा उसे लेकर घर आये. थोड़ी ही देर में पीड़ित बच्ची की तबीयत खराब हो गई. जब उस बच्ची से पूछा गया तो उसने सारी जानकारी अपनी मां सुमन देवी को बताई. जिसके बाद सभी ग्रामीणों को बुलाया गया, और जो बच्ची के साथ बीती उस बात को बताया गया. जिसके बाद नारदीगंज थाना की पुलिस पहुंची जहां उसने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं नारदीगंज थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता