ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत, गुस्साए लोगों ने बस में लगा दी आग

NAWADA : नवादा जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बस ने बाइक सवार दो लड़कों को कुचल दिया। घटना की चपेट में आए दोनों युवकों की स्पॉट डेथ हो गई। हादसा पटना-रांची एनएच 31 पर रज

बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत, गुस्साए लोगों ने बस में लगा दी आग
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बस ने बाइक सवार दो लड़कों को कुचल दिया। घटना की चपेट में आए दोनों युवकों की स्पॉट डेथ हो गई। हादसा पटना-रांची एनएच 31 पर रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी के पास चितरकोली गांव की है। मृतकों की पहचान चितरकोली के कृष्णा यादव के बेटे शंकर यादव और एकंबा गांव के अर्जुन यादव के बेटे मनोज यादव के रूप में की गई है। 




घटना के बाद एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक मनोज बुरी तरह घायल हो गया था। जब उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुकान बंदकर दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बाइक ने उन्हें रौंद दिया। 




सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे और गुस्से में बस को आग के हवाले कर दिया। वहीं, कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। उनसे भी बात नहीं बानी तो एसटीएफ के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक़, बस बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही थी। 

टैग्स