ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बिहार: शराब पीकर हंगामा कर रहे थे मुखिया जी, पुलिस को देखते ही उतर गया सारा नशा

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां नशे में धुत एक मुखिया को पुलि

बिहार: शराब पीकर हंगामा कर रहे थे मुखिया जी, पुलिस को देखते ही उतर गया सारा नशा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां नशे में धुत एक मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया शराब के नशे में हंगामा कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। बता दें कि बिहार में शराबबंदी को जमीन पर उतारने के लिए नवनिर्वाचित मुखिया और सरपंच के शपथ ग्रहण के दौरान उन्हें नशामुक्ति की भी शपथ दिलाई गई थी।


दरअसल, पूरा मामला सदर प्रखंड इलाके का है, जहां पुलिस ने जमुआवां पटवासराय के मुखिया वीरेंद्र मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवासराय गांव में मुखिया वीरेंद्र मांझी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे से परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कादिरगंज पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस बिना समय गवाएं मौके पर पहुंची और मुखिया को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के दौरान आरोपी मुखिया शराब के नशे में धुत था। हालांकि आरोपी मुखिया ने खुद को बेकसूर बताते हुए विरोधियों पर फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुखिया के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि कुछ महीनों पहले संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही नशामुक्ति को लेकर भी शपथ दिलाई गई थी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता