ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: शादी में कम दहेज मिलने से नाराज था पति, गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

NAWADA: नवादा में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुराल के लोगों द्वारा महिला के मायके वालों से दहेज की मांग की जा रही थी। घटना हिसुआ थाना क्ष

बिहार: शादी में कम दहेज मिलने से नाराज था पति, गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NAWADA: नवादा में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुराल के लोगों द्वारा महिला के मायके वालों से दहेज की मांग की जा रही थी। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से महिला के पति समेत ससुराल के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।


मृतक महिला की पहचान मंझवे गांव निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साल 2011 में गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के लोढ़ीया गांव निवासी अवधेश यादव ने बड़े ही धूमधाम से अपनी बेटी सुनीता की शादी मंझवे गांव निवासी योगेंद्र यादव के साथ की थी। शादी के कुछ महीनों तक तो सब ठीक चला लेकिन बाद में सुनीता का पति और उसके घर वाले दहेज में और पैसों की मांग करने लगे। इस बीच सुनीता ने एक बेटी को भी जन्म दिया।


पति और ससुराल के लोग मायके वालों पर लगातार पैसों का दबाव बना रहे थे लेकिन सुनीता के पिता अवधेश यादव दहेज में और पैसे देने की स्थिति में नहीं थे, लिहाजा उन्होंने और दहेज देने में अपनी असमर्थता जताई। इस बात से नाराज सुनीता के पति और उसके घर के लोगों ने 7 माह की गर्भवती सुनीता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। 


मृतका के पिता ने सुनीता के पति और ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने ससुराल के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।