ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : शादी के तीन हफ्ते बाद आयी बॉयफ्रेंड की याद, पति को छोड़कर निकल ली नई दुल्हन

NAWADA : जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। लॉकडाउन में मुश्किलों का सामना करते हुए जिसकी शादी हुई वह नई दुल्हन महज तीन हफ्ते बाद ही अपने पति को छोड़कर निकल गई। दरअसल शादी

बिहार : शादी के तीन हफ्ते बाद आयी बॉयफ्रेंड की याद, पति को छोड़कर निकल ली नई दुल्हन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA : जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। लॉकडाउन में मुश्किलों का सामना करते हुए जिसकी शादी हुई वह नई दुल्हन महज तीन हफ्ते बाद ही अपने पति को छोड़कर निकल गई। दरअसल शादी के 25 दिन बाद नई दुल्हन को जब अपने बॉयफ्रेंड की आई तो वह पति को छोड़कर फरार हो गई। नई बीवी के फरार होने का दर्द लिए पति थाने पहुंचा है और उसने अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई है। 


खबर के मुताबिक धनवां गांव में 24 मई को लॉकडाउन के दौरान नंदलाल प्रसाद के बेटे अजय की शादी हुई थी। शादी के बाद अजय अपनी दुल्हन को घर लेकर आया था लेकिन अचानक से उसकी पत्नी 25 दिन बाद लापता हो गई। जब तलाश शुरू हुई तो भी अजय की पत्नी नहीं मिली। आखिरकार पति अजय कुमार नगर थाना पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। 


पति अजय के मुताबिक पत्नी को नवादा में शापिंग कराने ले गए थे। उसी दौरान लड़की अचानक अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। परेशान पति ने थाने में पहुंचकर शिकायत की है। हालांकि पुलिस को दिए आवेदन में लड़की को घुमाने और सर्टिफिकेट के बहाने से घर से निकलने की बात कही गई है। अजय गोलगप्पे बेचने का काम करता है।